एमपी के शख्स ने पत्नी को दोस्त को ₹50,000 में बेचा, पीड़िता बोली- मेरा कई बार रेप हुआ
धार (एमपी) में एक शख्स ने अपनी पत्नी को दोस्त को कथित तौर पर ₹50,000 में बेच दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पति के दोस्त ने उसके साथ कई बार रेप किया। पीड़िता ने कहा कि उसके पति को जुआ खेलने की लत है व उसने दोस्त से भी कर्ज लिया हुआ था।