एमपी के सिंगरौली में पलटा डीज़ल से भरा टैंकर, बाल्टी-डिब्बे लेकर डीज़ल लूटने पहुंची भीड़

सिंगरौली (मध्य प्रदेश) में सज़हर जंगल के पास रविवार को डीज़ल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और डीज़ल सड़क पर दूर तक फैल गया। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग बाल्टी-डिब्बे लेकर मौके पर पहुंचे और डीज़ल लूटने लगे। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया।

Load More