एमपी के सीएम ने मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग पर दी प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग पर कहा है कि कांग्रेस तो इस्तीफे की मांग करती रहेगी। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (कर्नाटक) से कांग्रेस इस्तीफा मांगे...उन पर मुख्यमंत्री रहते केस चल रहे हैं।" इससे पहले कर्नल सोफिया कुरैशी पर विजय शाह की टिप्पणी को एमपी हाईकोर्ट ने 'गटर की भाषा' बताया था।