एमपी के सीएम मोहन यादव के पिता का हुआ अंतिम संस्कार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का बुधवार को उज्जैन में अंतिम संस्कार किया गया। लंबे समय से बीमार चल रहे पूनमचंद का मंगलवार को 100 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था। मोहन ने पिता के निधन पर कहा, "उनका संघर्षमय जीवन हमेशा मर्यादित पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करता रहा है।"