एमपी के सीएम मोहन यादव ने बुज़ुर्ग पिता से मांगे पैसे, बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें वह अपने बुज़ुर्ग पिता से पैसे मांगते नज़र आ रहे हैं। सीएम मोहन के पिता ने ट्रैक्टर के बिल की पर्ची उन्हें दे दी जिसके बाद वह हंसते नज़र आए। आखिर में सीएम के पिता ने उन्हें पैसे दिए जिसमें से ₹500 रखकर उन्होंने वापस कर दिए।