एमपी के स्कूल में बच्चों के खेलने के लिए फर्श पर बने 'सांप-सीढ़ी' पर पहुंचा असली अजगर
खरगोन (मध्य प्रदेश) के एक स्कूल में नर्सरी कक्षा के फर्श पर बच्चों के खेलने के लिए बने 'सांप-सीढ़ी' पर रविवार रात 12 फीट लंबा अजगर पहुंचा गया जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया है। इस दौरान अजगर ने रेस्क्यू टीम के एक सदस्य को काट भी लिया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।