एमपी के सागर में अपनी 2 नाबालिग बेटियों के साथ घर में मृत मिली 32 वर्षीय महिला
मध्य प्रदेश के सागर में 32 वर्षीय एक महिला अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ अपने घर में मृत पाई गई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है और मामले की जांच के लिए करीब 10 टीमें गठित की गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतका का पति ज़िला अस्पताल में काम करता है।