एमपी के स्वतंत्रता सेनानी के पोते ने संजोकर रखा है गांधी जी का चश्मा
इंदौर (मध्य प्रदेश) के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैयालाल खादीवाला के पोते आलोक खादीवाला ने मंगलवार को बताया कि महात्मा गांधी ने उनके दादा को अपना चश्मा तोहफे में दिया था जिसे उन्होंने अब तक संजोकर रखा है। उन्होंने कहा कि उनके पास स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन, आज़ादी के नायकों और राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित 1,000 से भी अधिक डाक टिकट हैं।