एमपी के सतना में स्लिप होने के बाद पलटी स्कूल बस, 24 बच्चे हुए घायल
सतना (एमपी) में गुरुवार को स्लिप होने के बाद एक स्कूल बस पलट गई जिसमें 24 बच्चे घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को निकाला। बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं व एक बच्चे के कंधे में फ्रैक्चर की आशंका है। बच्चे स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे थे।