एमपी के सतना में हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र की हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश के सतना ज़िले में एक तेज़ रफ्तार बस ने स्कूटर सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 33 वर्षीय धीरज कुशवाहा और उनके बेटे अयांस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को उपचार के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।