एमपी की सबसे ऊंची चोटी पर लोगों ने किया योगाभ्यास, कलेक्टर ने शेयर किया वीडियो
मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी पचमढ़ी के धूपगढ़ पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने योगाभ्यास किया है। नर्मदापुरम के कलेक्टर ऑफिस के आधिकारिक 'X' अकाउंट से लोगों द्वारा योग किए जाने की तस्वीरें व वीडियो शेयर कर लिखा गया, "कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार ज़िला आयुष अधिकारी डॉ विमला गढ़वाल के मार्गदर्शन में योग का कार्यक्रम रखा गया।"