एमपी की सभी 11 खेल अकादमियों में पैरा ऐथलीट्स के लिए अलग से रिज़र्व होंगी सीटें
एमपी के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि राज्य की 11 खेल अकादमियों में पैरा ऐथलीट्स के लिए अलग से सीटें रिज़र्व की जाएंगी। उन्होंने कहा, "हम पैरा खिलाड़ियों के लिए टैलेंट सर्च भी शुरू करेंगे ताकि पैरा युवा खिलाड़ी खेलों में शामिल हो सकें।" बकौल मंत्री, पैरा खिलाड़ियों को मुफ्त में प्रशिक्षण दिया जाएगा।