एमपी के सरकारी स्कूल में शराब के नशे में धुत होकर बच्चों के बीच लेटा दिखा शिक्षक, केस दर्ज
मध्य प्रदेश के सागर में बीते दिनों एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर बच्चों के बीच ज़मीन पर लेटा हुआ नज़र आया। इसकी जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने शिक्षक का विरोध जताया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिक्षक पर नशे में बच्चों से मारपीट व बदसलूकी करने का भी आरोप है।