एमपी के सहकारी बैंक में निकली 197 पदों पर भर्ती, 5 सितंबर है आवेदन की अंतिम तिथि
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (एपेक्स बैंक) ने 197 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें बैंक कैडर ऑफिसर, बैंकिंग असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर जैसे पद शामिल हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर है। उम्र सीमा 18 से 35 साल है। असिस्टेंट मैनेजर प्रोग्रामर के लिए आवेदक का कंप्यूटर साइंस या आईटी में बीई/बीटेक फर्स्ट डिवीज़न होना चाहिए।