एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की स्टेट टॉपर रही छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
रीवा (मध्य प्रदेश) में 22 वर्षीय खुशी सिंह नामक छात्रा ने कथित तौर पर अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है और कारणों की जांच चल रही है। गौरतलब है, 2020 में खुशी एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में कला वर्ग की स्टेट टॉपर थी।