एमपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि 10वीं में सिंगरौली से प्रज्ञा जायसवाल ने 500/500 अंक लेकर और 12वीं में सतना से प्रियल द्विवेदी ने 492/500 अंक हासिल कर प्रदेशभर में टॉप किया है।