एमपी में ₹3500 करोड़ का निवेश करेगा अदाणी ग्रुप, 3500 से ज़्यादा लोगों को मिलेगा रोज़गार
अदाणी समूह ने मध्य प्रदेश में दो प्रोजेक्ट के लिए ₹3500 करोड़ के निवेश करने का एलान किया है। समूह प्रदेश के शिवपुरी में प्रोपेलेंट प्रोडक्शन प्लांट स्थापित करेगा जबकि गुना में एक सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट लगाएगा। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के एमडी करन अदाणी के मुताबिक, इससे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से 3500 से ज़्यादा रोज़गार उत्पन्न होंगे।