एमपी में 'पाक ज़िंदाबाद' नारे लगाने वाले शख्स ने HC के आदेश पर 21 बार दी तिरंगे को सलामी
भोपाल (मध्य प्रदेश) में 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाने वाले फैज़ल नामक शख्स ने हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को तिरंगे को 21 बार सलामी दी और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। दरअसल, हाईकोर्ट ने शख्स को केस खत्म होने तक माह में 2 दिन थाने जाकर तिरंगे को सलामी देने की शर्त पर ज़मानत दी थी।