एमपी में 'बाल झड़ने से परेशान' 20 वर्षीय युवक ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या
खंडवा (मध्य प्रदेश) में 20 वर्षीय राहुल नामक युवक ने कथित तौर पर बाल झड़ने की समस्या से परेशान होकर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली है। युवक के परिजन ने कहा कि बाल झड़ने को लेकर वह काफी तनाव में रहता था व लोगों के चिढ़ाने से भी वह तंग आ चुका था। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।