एमपी में 10 वर्षीय बच्चे का मदरसे के 20 वर्षीय कर्मचारी ने किया रेप, हुआ गिरफ्तार
इंदौर (मध्य प्रदेश) में एक मदरसे के 20-वर्षीय कर्मचारी को 10-वर्षीय बच्चे का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।उसने पीड़ित को इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बकौल पुलिस, बच्चे का अन्य छात्रों से झगड़ा होने पर एक शिक्षक ने उसे आरोपी के कमरे में सोने को कहा था।