एमपी में 12 वर्षीय लड़के की साइकल से गिरने से हुई मौत, परिजन ने दान किया कॉर्निया
इंदौर (एमपी) में साइकल से गिरने के चलते एक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई जिसके बाद परिजन ने उसका कॉर्निया दान कर दिया है। सामाजिक संगठन 'मुस्कान' के कार्यकर्ता संदीपन आर्य ने बताया कि लड़के का कॉर्निया शहर के एक नेत्र बैंक को दान किया गया है और इसे 2 ज़रूरतमंद मरीज़ों में ट्रांसप्लांट किया जाएगा।