एमपी में 26 IAS व 21 IPS अफसरों का किया गया तबादला
मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात को 26 आईएएस व 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। 8 ज़िलों (शहडोल, मंडला, बालाघाट, राजगढ़, विदिशा, डिंडोरी, अनूपपुर, नीमच) के कलेक्टर व 7 ज़िलों (रायसेन, मुरैना, मऊगंज, श्योपुरी, पांढुर्णा, अनूपपुर, मंदसौर) के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। डीसी सागर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है।