एमपी में 3 वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, चेहरे पर आए 55 टांके

उज्जैन (मध्य प्रदेश) में सोमवार को घर के बाहर खेल रही एक 3-वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे नोच डाला। हमले में बच्ची के चेहरे, आंख, होंठ पर गंभीर चोटें आई हैं जिससे उसके चेहरे पर 55 टांके लगे हैं। डॉक्टर ने कहा कि बच्ची की हालत देखते हुए प्लास्टिक सर्जरी की ज़रूरत है।

Load More