एमपी में 5 मिनट लेट स्कूल पहुंचने पर 300 बच्चों को ग्राउंड में घंटेभर रखा गया खड़ा
जबलपुर (एमपी) के एक कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को 2-5 मिनट लेट पहुंचे 300 से अधिक बच्चों को ग्राउंड में घंटेभर तक खड़ा रखे जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर छात्रों के परिजन ने हंगामा किया। अभिभावकों ने कहा कि मनमानी फीस वसूली को लेकर हुई कार्रवाई के बाद स्कूल प्रशासन अपना गुस्सा बच्चों पर निकाल रहा है।