एमपी में 9 साल बाद कर्मचारी-अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन, 2 लाख नए पद होंगे खाली
मध्यप्रदेश में 9 वर्ष बाद सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमोशन मिलने का रास्ता साफ हो गया। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रमोशन नीति-2025 को मंज़ूरी दी गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "प्रमोशन के बाद शासकीय सेवाओं में 2 लाख पद रिक्त होंगे और इनपर नए सिरे से भर्ती की संभावना बनेगी।" वहीं, इसका लाभ 4 लाख कर्मचारियों को होगा।