एमपी में 90 डिग्री मोड़ा गया ₹18 करोड़ में बना पुल, सामने आई तस्वीर
मध्य प्रदेश के भोपाल में ऐशबाग ओवर रेलवे ब्रिज (आरओबी) 15 जून से खुलने जा रहा है लेकिन ₹18 करोड़ की लागत से बने इस पुल को 90 डिग्री मोड़ा गया है जिसकी तस्वीर सामने आई है। कई लोगों ने आशंका जताई है कि यह पुल ऐक्सिडेंट ज़ोन बन सकता है क्योंकि गाड़ियां ब्रिज की दीवार से टकरा सकती हैं।