एमपी में अंतर्राज्यीय सीमाओं पर संचालित परिवहन जांच चौकियों को आज से किया गया बंद
मध्य प्रदेश में अंतर्राज्यीय सीमाओं पर संचालित परिवहन जांच चौकियों का संचालन आज (1 जुलाई 2024) से बंद कर दिया गया है। इसे लेकर परिवहन विभाग के सचिव सिबि चक्रवर्ती ने आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "टोल नाके पर अवैध वसूली को लेकर सरकार गंभीर है...सरकार सभी संवेदनशील मामलों में लगातार कार्रवाई करती रहेगी।"