एमपी में अज्ञात चोर ने थाने में खड़ी पुलिस की 'चीता' मोबाइल बाइक चुराई, केस दर्ज
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में अज्ञात चोर ने धनवंतरी नगर पुलिस चौकी में खड़ी पुलिस की 'चीता' मोबाइल बाइक चुरा ली और मौके से फरार हो गया। यह घटना 15 अक्टूबर की है और पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच किए जाने पर एक युवक बाइक ले जाते दिख रहा है।