एमपी में अनूपपुर में कारखाने में हुआ क्लोरीन गैस का रिसाव, 12 लोग अस्पताल में भर्ती
अनूपपुर (मध्य प्रदेश) में शनिवार रात करीब 8 बजे ओरिएंट पेपर मिल के कारखाने में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बताया कि मिल प्रबंधन ने तुरंत रिसाव को बंद करा दिया लेकिन करीब 20 लोगों ने आंखों में जलन की शिकायत की। बकौल कलेक्टर, 12 लोगों को शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।