एमपी में अनियंत्रित फॉर्च्यूनर नहर में पलटी, 30 वर्षीय इंग्लिश टीचर की मौत
अंबाह (एमपी) में बारिश के कारण गीली सड़क पर बाइक को बचाने के दौरान फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे 30 वर्षीय इंग्लिश टीचर पीयूष शर्मा की मौत हो गई। गाड़ी में सवार चार अन्य दोस्त सुरक्षित हैं। पीयूष अपने पिता के इकलौते बेटे थे।