एमपी में अब बेरोज़गार को कहा जाएगा 'आकांक्षी युवा', सरकार ने दिया नया नाम

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के बेरोज़गारों को नया नाम दिया है। सरकार का कहना है कि रोज़गार पोर्टल पर नाम दर्ज कराने वालों को 'आकांक्षी युवा' कहा जाएगा। सरकार का दावा है कि इन लोगों को राज्य में जल्द ही रोज़गार के कई नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। पोर्टल के मुताबिक, राज्य में लगभग 30 लाख युवा 'आकांक्षी' हैं।

Load More