एमपी में अवैध कब्ज़ा हटाने पहुंची राजस्व की टीम पर हुआ हमला, बंदूक की नोक पर बनाया गया बंधक

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अवैध कब्ज़ा हटाने पहुंची राजस्व की टीम पर शुक्रवार को एक शख्स व उसके 3 बेटों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों ने टीम को बंदूक की नोक पर करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

Load More