एमपी में अवैध निर्माणाधीन सिनेमाघर की छत गिरने से 2 मज़दूरों की हुई मौत, 3 घायल
झाबुआ (एमपी) में रविवार को निर्माणाधीन सिनेमाघर की छत गिरने से 2 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि 3 मज़दूर घायल हो गए। तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल के मुताबिक, नगर निकाय की अनुमति लिए बगैर अवैध रूप से सिनेमाघर का निर्माण कार्य हो रहा था। बकौल तसीलदार, घटिया गुणवत्ता के साथ हो रहे निर्माण कार्य के कारण यह घटना हुई।