एमपी में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में राजस्थान के 4 लोगों की हुई मौत, 6 अन्य घायल
विदिशा (मध्य प्रदेश) में शनिवार तड़के एक एसयूवी और ट्रक में टक्कर होने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। कार सवार सभी लोग झालावाड़ (राजस्थान) के बताए जा रहे हैं और वे बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए लटेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।