एमपी में ऑनलाइन ई-सिगरेट व हुक्का बेचता था शख्स, ₹10 लाख की खेप के साथ पकड़ा गया

इंदौर (एमपी) में पुलिस ने कॉस्मेटिक्स की दुकान चलाने वाले एक शख्स के गोदाम से प्रतिबंधित ई-सिगरेट और हुक्कों की करीब ₹10 लाख की खेप बरामद की है। पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया है। एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शख्स ऑनलाइन बुकिंग लेने के बाद बाइक टैक्सी के ज़रिये ग्राहकों को यह सामान पहुंचाता था।

Load More