एमपी में ऑनलाइन गेम खेल रहा था 7वीं कक्षा का बच्चा, ₹2800 हार जाने के बाद लगा ली फांसी
इंदौर (एमपी) में 7वीं कक्षा के छात्र ने ऑनलाइन गेम में ₹2,800 हारने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने गेमिंग ऐप से मां का डेबिट कार्ड लिंक कर रखा था और पैसे कटने के बाद वह शायद डर गया था कि उसे डांट पड़ेगी। पुलिस के अनुसार, दादा ने उसे कमरे में फंदे पर लटका हुआ देखा।