एमपी में कांग्रेस ने नाबालिग रेप पीड़िता को आर्थिक मदद देने के प्रस्ताव का किया विरोध
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने राज्य सरकार द्वारा नाबालिग रेप पीड़िताओं और उनके बच्चों को आर्थिक मदद दिए जाने के प्रस्ताव को पारित करने का विरोध किया है। राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "सरकार रेप जैसे संवेदनशील मुद्दे को इवेंट में बदल रही...नाबालिगों से रेप की रोकथाम के बजाय रेप प्रोत्साहन योजना की शुरुआत कर रही है।"