एमपी में कारोबारी को 6 घंटे तक साइबर ठगों ने रखा 'डिजिटल अरेस्ट', पुलिस ने बचाया
भोपाल (मध्य प्रदेश) में साइबर ठगों ने एक कारोबारी को 6 घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट' रखा जिसके बाद साइबर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शख्स को बचाया। बकौल पुलिस, उन्हें कारोबारी के बारे में अलर्ट मिला था जो अपने ही घर में 'डिजिटल अरेस्ट' था। खबर के मुताबिक, पुलिस ने कारोबारी को करोड़ों रुपए की ठगी से बचा लिया।