एमपी में कई दुकानों व पेट्रोल पंप के बाहर लगे QR कोड को रातों-रात बदला
खजुराहो (एमपी) में कई दुकानों व पेट्रोल पंप के बाहर लगे क्यूआर कोड को रातों-रात ठगों ने बदल दिया। एक ग्राहक ने महिला दुकानदार को क्यूआर स्कैन करने के बाद बताया कि उनकी जगह किसी 'छोटू तिवारी' का नाम शो हो रहा है जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में 3 लोग स्कैनर बदलते देखे गए हैं।