एमपी में कत्ल के लिए ले जाए जा रहे 50 मवेशियों को कराया गया मुक्त, 9 लोग गिरफ्तार
खरगोन (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने कत्ल के लिए पंजाब से 3 ट्रकों में भरकर महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 50 से अधिक मवेशियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने बताया कि मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, मवेशियों को एक गौशाला में रखा गया है और ट्रकों को ज़ब्त कर लिया गया है।