एमपी में कर्मियों के पीछे दौड़ने व वकीलों से उठक-बैठक करवाने वाले जज को पद से हटाया गया
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल जज कौस्तुभ खेरा की सेवा समाप्ति को बरकरार रखा है। खेरा पर आरोप था कि वे वकीलों और पुलिसकर्मियों से कान पकड़वाकर उठक-बैठक कराते थे और कर्मचारियों के पीछे दौड़ते थे। हाईकोर्ट ने कहा कि खेरा की सेवा समाप्ति उनके असंतोषजनक प्रदर्शन के कारण की गई थी, न कि सज़ा के रूप में की गई।