एमपी में खेत में पड़े मिले पति-पत्नी के शव, भूमि विवाद के चलते हत्या की आशंका
बुरहानपुर (एमपी) के रामाखेड़ा गांव में एक दंपति के शव खेत में पड़े मिले हैं। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय भंगरा सिंह और उनकी 50 वर्षीय पत्नी जेमा बाई के रुप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि यह हत्या पारिवारिक भूमि विवाद के कारण हुई है। मृतकों के बेटे ने अपने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है।