एमपी में खुदाई के दौरान महिला को मिला 2.69 कैरेट का हीरा, बनी लखपति

पन्ना (मध्य प्रदेश) में एक महिला सवित्री सिसोदिया को निजी खदान में खुदाई के दौरान 2.69 कैरेट का हीरा मिला है जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। सवित्री सिसोदिया ने हीरे को पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया है। हीरा अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया है कि इस हीरे को आगामी नीलामी में रखा जाएगा।

Load More