एमपी में गैस कनेक्शन काटने के नाम पर साइबर फ्रॉड, ठगों ने 45 लोगों को लगाया ₹26 लाख का चूना
इंदौर (एमपी) में साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन काटने का झांसा देकर कम-से-कम 45 लोगों को करीब ₹26 लाख का चूना लगाया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने कहा, "अवंतिका गैस के ग्राहकों को उनके मोबाइल फोन पर मेसेज मिला कि 'ग्राहकों ने बिल नहीं भरा है, रात 9 बजे तक भुगतान न होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा'।"