एमपी में घर में केमिकल में डूबोकर रखे थे 795 कुत्तों के प्राइवेट पार्ट, फर्ज़ीवाड़े की थी तैयारी

मंडला (एमपी) में एक घर से कुत्तों के 795 प्रजनन अंग बरामद हुए हैं। एक ऐनिमल ऐक्टिविस्ट की शिकायत पर हुई छापेमारी में कंटेनरों में फॉर्मलीन में डूबे कुत्तों के प्राइवेट पार्ट मिले। बकौल रिपोर्ट्स, कमरे में एक एनजीओ के लोग ठहरे थे जिन्हें कुत्तों की नसबंदी का टेंडर मिला था और वे फर्ज़ी बिल दिखाने की तैयारी में थे।

Load More