एमपी में चोरी के आरोप में युवक को उल्टा लटकाकर पीटा गया, गुप्तांग में लगाया गया करंट
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश) में एक युवक को निर्वस्त्र कर उल्टा लटकाकर पीटने, उसके गुप्तांग में करंट लगाने व पेट्रोल डालने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कथित तौर पर चोरी के आरोप में युवक को एक कमरे में ले जाकर प्रताड़ित किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।