रतलाम (मध्य प्रदेश) में सोमवार को 1000 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही डीज़ल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट ट्रेन का इंजन अलग हो गया लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। रतलाम रेलवे डिवीज़न के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि कपलिंग टूटने से ऐसा हुआ था और दूसरा इंजन लगाए जाने के 30 मिनट बाद यह रवाना हो गई।