एमपी में ज़मानत पर जेल से निकले हत्या के आरोपी ने निकाला जुलूस, की आतिशबाज़ी

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में ज़मानत पर जेल से बाहर आए हत्या के एक आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ जुलूस निकाले जाने और हूटर लगी 8-10 गाड़ियां तेज़ रफ्तार में चलाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, गाड़ियां रोककर आतिशबाज़ी की गई। जुलूस का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने 12 से ज़्यादा लोगों पर केस दर्ज किया है।

Load More