एमपी में ट्रेन में खौलती चाय यात्रियों पर गिरने से मची अफरा-तफरी; 2 यात्री कूदे, दोनों की मौत
मध्य प्रदेश में सागर और बीना रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार को एक ट्रेन के डिब्बे में खौलती चाय फर्श पर बैठे यात्रियों पर गिरने से मची अफरा-तफरी के बीच ट्रेन से कूदे दो यात्रियों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, चाय बेचने वाले शख्स ने गलती से चाय गिराई थी। चाय गिरने से 3 यात्री झुलसे भी हैं।