एमपी में डेढ़ वर्षीय बच्चे की गले में जेली फंसने से हुई मौत
सीहोर (मध्य प्रदेश) में आयुष नामक डेढ़ वर्षीय बच्चे की गले में कथित तौर पर जेली फंसने से मौत हो गई है। गले में जेली फंसने के बाद बच्चे के परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना ज़िले के जहांगीरपुर गांव में हुई और बकौल रिपोर्ट्स, आयुष परिवार का इकलौता बेटा था।